वीकेंड पर बाहर निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल, यहां होगी बारिश, तो इन्हें झेलनी पड़ेगी उमस
मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भारी से बहुत भारी बारिश होने और उसके बाद इसकी तेजी में कमी होने की संभावना है। कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में 13-15 जुलाई के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
एक बार फिर भारत के अधिकांश क्षेत्रों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। यही वजह है कि अधिकांश राज्यों में मानसूनी बारिश का दौर शुरू हो चुका है। इस बारिश से एक तरफ लोगों को गर्मी से छुटकारा मिला है, तो वहीं दूसरी तरफ मूसलाधार बारिश से कई जगह बाढ़ भी आ गई है।
मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में शुक्रवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने और उसके बाद इसकी तेजी में कमी होने की संभावना है। कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में 13-15 जुलाई के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान गोवा में भी भारी बारिश की संभावना है। जबकि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 13 जुलाई और 12 जुलाई से 16 जुलाई तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बुधवार को उत्तर बंगाल में 13 जुलाई तक मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया है।

No comments:
Post a Comment